सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे से सटे ब्लाक रोड स्थित
डा0 सुनीता जायसवाल मेमोरियल हास्पिटल परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे कथा वाचक पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कृष्ण-राम जन्म कथा व भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन का प्रसंग सुनाया।श्रीमद्‌भागवत कथा में यजमान किरन गुप्ता, डा0 सुशान्त कुमार जायसवाल, तेजस्व जायसवाल, लालपरी जायसवाल ने स्थानीय लोगों के साथ चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-राम जन्म कथा व भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन श्रीकृष्ण जन्म उत्सव, श्री राम जन्म, भगवान बावन अवतार के उत्सव पर प्रवचन दिया गया। उन्होंने पौराणिक दंतकथाओं में भक्त प्रहलाद की धरती बनमनखी में भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जीवन में गुरु दीक्षा अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि गुरु के बिना भगवान नहीं मिल पाता है। सनातन संसति को बचाने सत्संग जरूरी है और उन्होंने कहा कि भगवान बावन अवतार में राजा बलि ने भगवान बावन को तीन पग भूमि दान किया था। जिसमें दो पग में पूरी ब्रह्माण्ड नाप ली गई एवं तीसरे पग के लिए राजा बलि ने अपना शीश झुका कर भगवान के आगे झुक गया। जहां बावन प्रसन्न होकर राजा बलि को सतलोक का राजा बनाया गया था एवं द्वारपाल के रूप में श्री हरि सदैव पहरा देने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्यों की बुद्धि व उसकी अज्ञानता को दूर करती है। वाणी में सत्य का प्रसार करती है। मान-सम्मान में वृद्धि करती है। पाप को दूर करती है। इस दौरान कथावाचक पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, आचार्य टिल्लू शर्मा, पंडित नारायण, यजमान किरन गुप्ता, डा0 सुशान्त जायसवाल, तेजस्व जायसवाल, लालपरी जायसवाल, उमा अग्रवाल, शकुन्तला, रिया, संजना, पंकज पाण्डेय, सौरभ गुप्ता, संजय, राकेश जायसवाल, सतीश जायसवाल, मन्टू जायसवाल, प्रेम चन्द गुप्ता, कपूर चन्द्र गुप्ता, श्रवण जायसवाल, रविन्द्र, अमन, राजा, सुभाष, मनोज जायसवाल, आनन्द कसौधन, रजत, मेघश्याम सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *