
धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो, उ. प्र):यूपी के जनपद महराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज के 9 पदाधिकारीयो ने रक्तदान करके 9 जून को मनाया “सेवा संकल्प दिवस” ।

दिनाँक 09 जून को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिन है जिसे व्यापार मंडल महराजगंज के पदाधिकारी हर वर्ष सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते आ रहे है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगंज के 09 पदाधिकारियों ने रक्तदान करके सेवा संकल्प दिवस मनाया ।
रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष-अनिल कुमार,जिला प्रभारी/जिलामहामंत्री-अजय राज कसौधन,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष-हरिद्वार गुप्त,नगर मीडिया प्रभारी
मदन लाल ,उपाध्यक्ष अजय गुप्ता
नगर मंत्री आकाश कश्यप , मदन मद्धेशिया , श्याम वर्मा , जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ गुप्त रहे।

इस मौके पर उपस्थित प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्ता , वरिष्ठ महामंत्री संजय पांडेय , जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष सतीश मद्धेशिया, नगर विधिक सलाहकार मृत्युंजय धामिया,संजय कश्यप ,सुरेंद्र कश्यप, धीरज कनौजिया, सीएमएस डॉक्टर ए एम भास्कर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
