मथुरा के मांट क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव हुआ है। कुछ पुलिस वाले चोटिल हुए हैं। हालांकि चंद्रशेखर सुरक्षित है। वह करनावल गांव से निकलकर सुरीर के गांव भगतिया नगला जा रहे थे तभी भगतनगरिया में उनके काफिले पर पत्थर फेंकें गए। पत्थरबाजी की घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर की गाड़ी को घेरकर उन्हें बचाया। कुछ ही मिनट में उपद्रवी वहां से फरार हो गए। इसके बाद चंद्रशेखर अपनी गाड़ी से उतरें।

इससे पहले चंद्रशेखर मथुरा में दो सगी बहनों की शादी टूटने के बाद उनसे मिलने पहुंचे थे उन्होंने कहा दो दलित बेटियों के साथ ज्यादती हुई है। इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा इन बड़े नेताओं के मुंह से दो शब्द नहीं निकले। शायद इनका भाव रहा होगा कि आरोपी भी एक खास जाति के लोग हैं। मगर गलत को गलत तो कह सकते थे। आवाज उठा सकते थे। साथ तो खड़े हो सकते थे। मगर इनका आपसे चुनावी रिश्ता है। आप समझ रहे होंगे कि किन के लिए कह रहा हूं इस चुनावी रिश्ते को ऐसे समझिए कि वह आपके आत्मसम्मान की रक्षा भी नहीं कर सकते। बताइए इससे बड़ा कोई अपमान हो सकता है क्या..? आरोपियों के एक खास जाति से संबंधित होने की वजह से ठीक से कार्रवाई तक नहीं हो पाई है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। में इस परिवार के साथ खड़ा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *