रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
बेहजम खीरी: लखीमपुर जनपद के बेहजम ब्लॉक के नीमगांव थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगना में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां महिलाओं के डीजे पर डांस का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें विरोध करने वाले युवक को दबंगों ने पीट दिया। आपको बताते चलें कि जगना गांव में राजेंद्र के घर पर दिवाई का कार्यक्रम था। जहां महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। इस दौरान गांव के ही जुनैद और शादाब महिलाओं का वीडियो बनाने लगे। जिसका विरोध नीमगांव निवासी साहिल ने किया। बताया जा रहा है साहिल जब अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में जुनैद और शादाब ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दिया। जिसका साहिल ने विरोध किया तो उसे दोनों ने मारा पीटा। जिससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद साहिल ने नीमगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। उक्त मामले की जांच मितौली सी ओ शमशेर बहादुर करेंगे।
