इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया नामंकन।

रोहित सेठ

वाराणसी अजय राय आज इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी के रूप में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामंकन दाखिल किये।

अजय राय के नामंकन करने से पूर्व माँ भारती के वीर सपूत ,देश के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर उनका आशीर्वाद लेकर नामंकन के लिए आगे बढ़े।

शहीद रमेश यादव
शहीद विशाल पाण्डेय
शहीद अवधेश यादव

शहीदो के परिजनों के सम्मान करने के पश्चात राजनारायण जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये हजारों हजार की तादात में उमड़े काशीवासियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नामंकन जुलुश अपने अगले पड़ाव आजद पार्क लहुराबीर पहुँचा वहां चन्द्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ,मलदहिया चौराहे पर सरदार बल्लभ पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ,कचहरी चौराहे पर ,राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी, बाबा भीमराव अंबेडकर जी ,कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कचहरी पहुँच अपना नामंकन दाखिल किए।जुलुश में कांग्रेस ,सपा ,आप ,सीपीआई एम ,के नेतागण ,कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।नामंकन में उमड़ा जनसैलाब इस बात को स्पष्ट कर रहा था की इस बार काशी में परिवर्तन सुनिश्चित है।

नामंकन में :- काशीवासियों ,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ,सपा महानगर अध्यक्ष दिलीप डे दादा ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,आप जिलाध्यक्ष रामशंकर पटेल ,कमन्युस्ट पार्टी से रामा ऊदल,एमएलसी आशुतोष सिन्हा समेत गठबन्धन के सभी वरिष्ट नेता ,जनप्रतिनिधिगण,पार्षदगण ,फ्रंटल संगठन के अध्यक्षण ,पदाधिकारियों ,सामाजिक सारोकारों से जुड़े लोग ,सामाजिक संगठनों के लोग ,सहित हजारों – हजार के तादात के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *