रिर्पोट नसीम अहमद

स्योहारा। उप निरक्षक रामनारायण सिंह, का रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार ऐस आई रामनारायण सिंह की अचानक तबियत खराब होने पर तत्काल उनको सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उनको मृतक साबित कर दिया।
ज्ञात हुआ है उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई है दरोगा के पार्थिव शरीर को बिजनौर ले जाकर उच्चाधिकारियो के द्वारा शोक सलामी दी गयी।
साथ ही पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा ऐस आई का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान बाबू गड़ पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक दरोगा ने अपनी पुलिस की सर्विस में निष्ठावान व निष्पक्षता पूर्वक कार्य किया है। जिनको हमेशा लोग याद करते रहेंगे पीड़ित को उनके द्वारा हमेशा इंसाफ दिलाया गया था। इस लिए लोग हमेशा उनको याद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *