नीमच/मध्यप्रदेश: कार्यकर्ता संगठन विकास का प्रमुख आधार होता है। ग्रामीण क्षेत्र में अंतिम पंक्ति तक रहने वाला मजदूर किसान को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उसके लिए कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से प्रयास करें और शासकीय योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाए।

मंदसौर नीमच लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता के मार्गदर्शन में नमो ग्रुप जन जन तक केंद्र की योजनाओं को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निर्वहन कर रहा है। यह बात नमो ग्रुप के मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने कही वे गांधी वाटिका में आयोजित नमो ग्रुप कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नमो ग्रुप का प्रत्येक कार्यकर्ता 100 -100 के बराबर दम रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को शहर के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचाने के लिए नमो ग्रुप के कार्यकर्ता कार्य योजना बनाकर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर नमो ग्रुप में जुड़े नए कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा ओड़ा का सम्मान किया गया। और क्षेत्र के प्रशासन शासन के अधिकारियों द्वारा जिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है उन समस्याओं के निराकरण के लिए विस्तार से विचार-विमर्श कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर जन समस्याओं का निराकरण के प्रयास करने के निर्णय का प्रस्ताव पारित किया गया। शीघ्र ही आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय नमो ग्रुप कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के लिए विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपना अपना सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। शुभारंभ पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय प्रदान कर किया। सभी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। नमो ग्रुप एकता जिंदाबाद जय घोष की गई।
बैठक में नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, प्रदेश मंत्री मनीष जोशी, प्रदेश ।मंत्री गणपत सिंह राजपूत, महिलामोर्चा प्रदेश मंत्री आशा शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल राठौर, जिला प्रभारी जमनालाल अहीर, जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश बामनिया,तहसील अध्यक्ष नीमच राहुल गुर्जर, उज्जैन संभाग प्रभारी रोहित शर्मा, जीरन तहसील अध्यक्ष विनोद पाटीदार, तहसील अध्यक्ष मनासा राहुल गुर्जर, जिला महामंत्री विनोद चौहान ,यशवंत सोनी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आशा कुंगर, ग्राम अध्यक्ष तरुण पाटीदार, जिला महामंत्री ममता नागदा, जिला महामंत्री सावित्री वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता तिवारी, शैलेन्द्र घेंघट, अभय ठाकुर, बंटी यादव, हार्दिक चौधरी, ललित पाटीदार, क्रिश पंवार, अजय सिंह तंवर, नेपाल सिंह कछावा, जयप्रकाश लोढ़ा, अमन लोधा, भूमिका गोयल, पियूष धाकड़, शुभम नामदेव, रजत कछावा, कुलदीप लखेरा, शिवम यादव, नवीन धनगर, नीरव, प्रदीप सिंहल, अंशुल साहू, जयदीप शर्मा, सोनू जैन, रिषभ जैन, मयुर मेहरा, लक्की बैरागी, पंकज सरगरा, शंकरसिंह सिसोदिया, लखन सरगरा, राजेन्द्र वर्मा, अशोक ऐरन, रोशनी, दीपिका, मुकेश शर्मा, सूरज TKD, आयुष TKD, दीपक माली, दीपांशु पटेल, विष्णु धाकड़, महेश नायक, आकाश मेघवाल, महावीर जैन,भगतराम गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, वीनोद पटेल, अनिल मजीरिया, राधे मेघवाल, संदीप सिंह दांता, बसंत मीणा, दिनेश गरासिया, महेश मीणा, फूलचंद मीणा, मोतीलाल मीणा, सत्यनारायण गुर्जर, नीरज गुर्जर, सोहनसिंह कदम, भानु कदम, जय पाणेरी, अक्षय यादव, शांतिलाल गुर्जर, अजय कैथवास, भेरू गुर्जर, वीनोद गुर्जर, राहुल चौहान, बलवंत सिंह राठौर, गोपाल सिंह चौहान, अविनाश यादव, राहुल जोशी, कमलेश सुथार, मुकेश विश्वकर्मा, विमल गुर्जर, भरत गुर्जर, दिनेश सुरवात, श्रवण सुरावत, देवेंद्र गुर्जर, नितिन बामनिया, राजपाल सिंह, पंकज गुर्जर, नागेश खराड़ी, दीपक चौहान, राहुल अहीर, वरदीचंद अहीर, भरत गुर्जर, मनीष गुर्जर सहित बड़ी संख्या के नमो ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट:राहुल राव(मध्यप्रदेश)