
ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा शैलेश पाठक ने पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जयवीर सिंह से मिलकर सहसवान के सरसोता एवम जमुनीखेड़ा को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की। डा पाठक ने भगवान परशुराम जन्मस्थली जलालाबाद को पर्यटन स्थल घोषित करने का धन्यवाद भी दिया। डा पाठक ने पर्यटन मंत्री को सरसोता के भगवान परशुराम द्वारा अवतरित अतिप्राचीन जलकुंड के बारे में बताते हुए जमुनीखेडा में भगवान परशुराम के पिता की तपोभूमि के बारे में भी अवगत कराते हुए वहां के प्राचीन अवशेषों से अवगत कराया। गंगा किनारे बसे इस स्थान के सौंदर्यकरण से जहां आसपास के क्षेत्र का विकास होगा वहीं इन स्थानों से सटी भूमि का भी सदुपयोग होगा। इन स्थानों पर भव्य परशुराम भगवान की प्रतिमा भी लगाए जानें की बात प्रस्ताव पत्र में कही गई हैं।
✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)
