जसवंतनगर इटवा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के जसवंतनगर पहुंचने पर  भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जैन बाजार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने युवा मोर्चा के जिलामंत्री के आवास पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सर्वप्रथम भाजयूमो जिलामंत्री श्रेयांश मिश्र द्वारा कार्यकर्ताओं साथ परिचय हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। उत्साह बनाए रखना है। युवा 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी एमएलसी ने यहां कहा कि कार्यकर्ता 2024 के आम चुनाव में मोदी को फिर से लाने के लिए अभी से जनसंपर्क में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में ही देश का भविष्य सुरक्षित है।  श्री द्विवेदी ने मोर्चा के पदाधिकारीयों से अलग-अलग बात की तथा उनसे क्षेत्र में जन समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और यह भी पूछा की जन समस्याओं को सुलझाने में अधिकारी रुचि दिखा रहे हैं अथवा नहीं। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, अंकुर यादव, सत्येंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र चौधरी, ऋषि मिश्रा, नवीन मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *