
रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो हेड उत्तर प्रदेश)
यू पी के जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के चिउरहा इलाके में बीती रात बदमाशों ने भाजपा नेता गौरव जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गया, मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एस पी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।

बताते चलें कि महराजगंज के नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे और भाजपा के नेता थे गौरव जायसवाल,जिन्हें कुछ अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मार दी गयी,जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर दल बल के साथ महाराजगंज एस पी प्रदीप गुप्ता पहुंचे।शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है,और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वही मीडिया से पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला हत्या का है,और जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही जिला अस्पताल में रात के अधेरे भीड़ जमा होने लगा। घटना की जानकारी जैसे जैसे स्थानीय लोगो और प्रशासन के आलाधिकारियों को हुई लोग आनन फानन में घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक का रुख कर लिया।

इस घटना के बाद जहा एक तरफ पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया ।वही महाराजगंज की जनता पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोशित दिखाई दी।
रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो हेड उत्तर प्रदेश)