बहुआयामी ब्यूरो:कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसके बाद भारतीय अर्धसैनिक बलों में होने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने 24 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिये हैं।

यह भर्ती देश सेवा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यही वजह है SSC की इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और सरकारी नौकरी के अपने सपने को पूरा करते हैं। उम्मीदवार एसएससी जीडी 2022 भर्ती की अधिक जानकारी के लिए SSC की वेबसाइट का अनुसरण कर सकते हैं। एसएससी ने इससे पहले GD कॉन्स्टेबल की भर्ती 2021 में निकाली थी। 2021 भर्ती में 25,271 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया अभी चल रही है। वहीं GD कॉन्स्टेबल की 2022 की भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को भी अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्योंकि जनवरी 2023 में एसएससी 2022 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

किसी भी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में कट ऑफ स्कोर प्रश्नों के स्तर, रिक्तियों की संख्या तथा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करती है। साथ ही भर्तियों में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके श्रेणी के हिसाब से अलग अलग होता है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती में भी अभ्यर्थियों का कटऑफ इन बातों पर ही निर्भर करता है। हालांकि इस भर्ती में अभ्यर्थियों का कट ऑफ उनके श्रेणी के साथ उनकेराज्य/क्षेत्र के हिसाब से भी अलग होता है। दरअसल इस भर्ती के लिए आयोग राज्यों/क्षेत्रों के हिसाब से अलग अलग कट ऑफ जारी करती है। यह जानकारी GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों के आधार पर दी गई है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी अगली भर्ती में भी कटऑफ इन्हीं बातों पर निर्भर कर सकता है।

ये है पोस्ट वाइज रिक्तियों का विवरण एवं शारिरीक योग्यता

मैट्रिक स्तर के प्रश्न पूछ जाते है

GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बाद कही गई थी की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही हैं कि SSC GD भर्ती 2022 में भी 10वीं स्तर के ही प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि GD कॉन्स्टेबल की भर्ती में दसवीं पास अभ्यर्थी शामिल होते हैं।

One thought on “SSC: युवाओं के लिए खुशखबरी!GD कॉन्स्टेबल के 24369 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू,जाने पोस्ट वाइज रिक्तियों एवं शारिरीक योग्यता का विवरण..”

Leave a Reply to Nitu yadav Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *